पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डाकघर में आरडी की किस्त जमा कराने के लिए नया शेड्यूल जारी

डाकघर में आरडी की किस्त जमा कराने के लिए नया शेड्यूल जारी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
डाकविभाग ने डाकखाने में आरडी की किस्त जमा करवाने के नया शेड्यूल जारी किया है। जिन खाताधारकों ने माह के1 से 15 किसी ने 15 से 30 तारीख के बीच में खाता खुलवाया है, उनको इसी समय में अपनी किस्त जमा करवानी होगी।

डाक विभाग में सितंबर माह से ही यह योजना लागू होनी थी लेकिन अटेली डाकघर में कंप्यूटरों में संचय नामक सॉफ्टवेयर क्रियान्वित नहीं होने के कारण इस शेड्यूल को अक्टूबर माह से लागू किया जा रहा है। हालांकि जिले के नारनौल पोस्ट ऑफिस में सितंबर से नया नियम लागू हो गया है।जानकारी के अनुसार अटेली डाकघर में 5800 के करीब आरडी के खाते है। सब पोस्ट ऑफिस के अंतर्गत 15 शाखा डाकघर हैं। 46 के करीब गांव लगते हैं। डाकघर के डाकपाल एमके वर्मा ने बताया कि जिस आरडी के उपभोक्ता ने 1 से 15 तारीख के अंदर खाता खुलवाया है उसको माह के इसी अवधी के दौरान अपनी किस्त जमा करवानी होगी। मान लीजिए जिस उपभोक्ता ने 16 तारीख के बाद आरडी खुलवाई उसको 16 से 30 तक जमा करवाना होगा।इस दौरान राशि जमा नहीं होने पर 100 रुपये पर 1 रुपये के हिसाब से पलंटी लगेगी। पोस्ट मास्टर ने बताया कि डाकखाने के एजेंटों खाताधारियों को इस बारे में बताया जा रहा है। कंप्यूटरों में संचय सॉफ्टवेयर लागू नहीं होने के कारण पलंटी नहीं ली जा रही है लेकिन अक्टूबर माह से इसे लागू कर दिया जाएगा।