पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामाजिक बुराइयों को दूर करने का संकल्प

सामाजिक बुराइयों को दूर करने का संकल्प

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सामाजिक बुराइयों को दूर करने का संकल्प

मंडी अटेली | विश्वकर्माजांगिड़ समाज सुधार सेवा समिति ने बुधवार को विश्वकर्मा जयंती के मौके पर जांगिड़ समाज के लोगों की बैठक हुई। इस मौके पर विश्वकर्मा महाराज की पूजा अर्चना की गई। समिति के प्रधान रमेश कुमार की अध्यक्षता में हुए कार्यक्रम में अखिल भारतीय जांगिड़ सभा के जिला प्रधान शिवचंद जांगिड़ मुख्य अतिथि थे। उन्होंने कहा कि इस दिवस पर देश में काम करने वाले व्यक्ति अपने औजारों की पूजा के साथ मेहनत करने का प्रण लेते है। मशीनों के रख-रखाव उनकी देखभाल के कारण ही तरक्की होती है। इस मौके पर जांगिड़ समाज को ऊपर उठाने के लिए प्रतिज्ञा ली गई। साथ ही समाज से कन्या भ्रूण हत्या,दहेज,बाल विवाह आदि सामाजिक बुराइयों को दूर करने का भी संकल्प लिया गया। इस मौके पर जयनारायण, राजेश, कुमार, रामोतार मास्टर, लख्मीचंद, दयाराम उमा राव मौजूद रहे।