पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्पर्धा में चयन

चार खिलाड़ियों का राष्ट्रीय स्पर्धा में चयन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दिल्ली में हुई इस स्पर्धा में क्लब के 8 खिलाड़ियों ने भाग लिया था

भास्करन्यूज | मंडी अटेली

नेशनलराइफल एसोसिएशन ऑफ इंडिया द्वारा संचालित स्पोर्टस कॉफ्टवैपेन प्रतियोगिता में एकलव्य क्लब के 4 खिलाडिय़ों का राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है। सचिव सुरेश चौहान निवासी खोड़ को कांस्य पदक के साथ राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में ही चयन हुआ है। 10 से 16 सितंबर को डॉ. करणी सिंह शूटिंग रेंज दिल्ली में हुई इस प्रतियोगिता में क्लब के 8 खिलाड़ियों ने भाग लिया था।

सुरेशएडवोकेट ने जीता कांस्य

जिनमेंसुरेश एडवोकेट ने 10 मीटर एयर पिस्टल में 400 में से 370 का स्कोर प्राप्त करके कांस्य पदक जीता। हेमंत, हिमांशु निवासी खोड़, कृष्ण सिंह निवासी खूंदरोठ का 58 वीं राष्ट्रीय शूटिंग प्रतियोगिता में चयन हुआ है।

यह प्रतियोगिता नवम्बर माह में दिल्ली में आयोजित की जाएगी। इस उपलब्धि पर खोड़ के सरपंच सतपाल, पूर्व पार्षद सुरेंद्र पटवा, सुमेर सिंह, सूबेदार सुमेर सिंह चौहान, डॉ. अनिल यादव, कमांडर आरएस यादव, सब इस्पेक्टर गोपीचंद शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।