- Hindi News
- मंडी अटेली. जम्मू कश्मीरमें बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए आदर्श
मंडी अटेली. जम्मू-कश्मीरमें बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए आदर्श
मंडी अटेली. जम्मू-कश्मीरमें बाढ़ पीडि़तों की सहायता के लिए आदर्श सीनियर सेकेंडरी स्कूल के विद्यार्थियों ने कस्बे में चंदा एकत्र किया। स्कूल के छात्र सुमित ,शुभम, रोहिल्ला, धीरज, कार्तिक, कुनाल,नवीन ने कस्बे की विभिन्न दुकानों में जा कर बाढ़पिडि़तों के बारे में बता कर राशि को एकत्र करते हुए दिखाई दिये। स्कूल के प्राचार्य प्रेमचंद सैनी ने बताया कि देश में कोई भी आपदा आने पर हमें अपनी हैसियत के अनुसार मदद करनी चाहिए। जम्मू-कश्मीर में आई बाढ़ ने हजारों लोगों को बेघर करोड़ों की सम्पत्ति का नुकसान किया है। राज्य के जीवन को पटरी पर लाने के लिए हम सभी भारतीयों को आगे आना होगा।
बाढ़ पीडितों के लिए बच्चों ने जुटाए पैसे