पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सड़कों की मरम्मत होने से निवासियों में आक्रोश

सड़कों की मरम्मत होने से निवासियों में आक्रोश

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कनीनामें सीवरेज एवं पेयजल लाइन बिछाने के बाद विभाग द्वारा सड़कों की कोई सुध नहीं लिए जाने के कारण यहां की सड़कें जर्जर हाल में पहुंच गई हैं। इस रास्तों से गुजरने वाले राहगीरों वाहन चालकों को काफी मशक्कत करनी पड़ती है। कनीना मंडी से अटेली रोड रेलवे फाटक मार्ग में सीवरेज लाइन का काम चलने से जगह-जगह रोड़े पड़े होने एवं ऊंची-नीची सड़क होने के कारण वाहनों का आवागमन लगभग पूरी तरह से बाधित है।

मंडी के स्थानीय निवासी अमित चिप्पू, मनमोहन सिंह,जितेंद्र सेठी, सतीश चालक, पूर्ण, किशोरीलाल और हन्नी ने बताया कि पहले ये रोड मार्केट कमेटी के अधीन था लेकिन करीब 5 वर्ष पूर्व इसे नगरपालिका ने अधिग्रहीत कर लिया। नगरपालिका के अंतर्गत होने के बाद यहां से सीवरेज की लाइन डाली गई। जिस कारण पूरी सड़क की खुदाई कर दी गई। करीब 4 वर्ष से टूटी पड़ी इस सड़क की ओर नगरपालिका प्रशासन ने बिल्कुल ही ध्यान नहीं दिया। बरसात होने पर पूरे रास्ते में पानी जमा होना सामान्य है। कई बार नपा कार्यालय के कर्मचारियों को अवगत करवाया गया, लेकिन आश्वासन के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ।

पिछले चार साल से खराब पड़े इस मार्ग की दुर्दशा को देखकर ग्रामीणों ने इसके निर्माण की उम्मीद छोड़ दी है। नगरपालिका प्रशासन की ओर से बीते समय दो करोड़ रुपए के विकास कार्यों का टेंडर छोड़ा गया है, लेकिन उसमें इस मार्ग का नाम नहीं है।

एसडीएम सुभिता ढाका ने कहा कि उन्होंने स्वयं सड़कों की हालत देखी है। टूटी सड़कों से पानी निकालने गड्ढों को भरने के लिए नगरपालिका के अधिकारियों को कहा गया था। विधानसभा चुनावों के बाद सड़कों की ओर ध्यान दिया जाएगा।

निर्माण कार्य जारी है: सचिव

इससंदर्भ में नगरपालिका के सचिव रोहताश सिंह ने बताया कि जिन गलियों में सीवरेज की लाइन डाली जा चुकी है उनके एस्टीमेट तैयार कर चुनाव की तिथि निर्धारित होने से पूर्व टेंडर लग चुके हैं। अधिकांश सड़कों का निर्माण कार्य जारी है। मंडी से रेलवे फाटक सड़क मार्ग का निर्माण चुनाव सम्पन्न होने के बाद कराया जाएगा।

कनीना. टूटीसड़कों पर धीमी गति से गुजरते वाहन।