भाजपा में टिकट वितरण में अनदेखी: संदीप
भाजपामें टिकट वितरण में निष्ठावान कार्यकर्ताओं की अनदेखी और बिन मांगे टिकट देने के आरोपों के चलते केंद्रीय मंत्री अहीरवाल के नेता राव इंद्रजीत सिंह की मुश्किलें बढ़ रही हैं। अपनी पुत्री को रेवाड़ी से टिकट दिलाने में नाकाम रहे राव इंद्रजीत के 40 वर्षों से समर्थक रहे संदीप सिंह एडवोकेट ने रविवार को चितवन वाटिका में कार्यकर्ताओं का सम्मेलन करके केवल आजाद उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया, अपितु जनता से अपील भी की है कि बीजेपी ने जिन बाहरी लोगों को टिकट थमाई है उन्हें बाहर का रास्ता जरूर दिखाएं। उन्होंने कहा कि नारनौल में भाजपा ने ऐसे नेता को टिकट दिया है, जो अटेली में रहने वाला है।
निर्दलीय प्रत्याशी संदीप यादव की जनसभा में मंच पर मौजूद उम्मीदवार अन्य।