भगवान श्रीकृष्ण की रासलीला का मंचन
अटेली मंडी में राम कथा एवं शतचंडी महायज्ञ 25 से
जगन्नाथसेवक मंडल की ओर से अटेली मंडी में 25 सितंबर से श्री राम कथा एवं सतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया जाएगा। कथा 3 अक्टूबर तक प्रतिदिन राधाकृष्ण मंदिर में 3 बजे से सांय 7 बजे तक चलेगी। श्री मज्जजगदगुरू रामानन्दाचार्य स्वामी हंसादेवाचार्य महाराज के सानिध्य में वृंदावन के आचार्य निर्मल कुमार द्विवेद्वी कथा करेंगे।
मंडल के सचिव रामकिशन यादव ने बताया कि कथा में मुख्य अतिथि केवल कृष्ण कमार होंगे। जबकि विशिष्ठ यजमान रवि चौहान प्रदीप यादव होंगे। कथा के शुभारंभ पर कस्बे मे शोभा यात्रा निकाली जाएगी। कथा के समापन पर ब्रह्मभोज भंडारे का आयोजन किया जाएगा। सचिव ने बताया कि इस मौके पर प्रतिदिन कन्याओं को पूजन कर उन्हें भोजन करवाया जाएगा।
राम कथा की तैयारी करते भक्तजन।
नारनौल। मौहल्ला खड़खड़ी में भागवत कथा सुनती महिलाएं
नारनेोल जागरण में भजन गाती बाल कलाकार
मोहल्ला गुरुनानकपुरा में श्याम जागरण
नारनौल | श्याममहायज्ञ समिति की ओर से मोहल्ला गुरुनानकपुरा शनिवार को श्याम खाटू वाले का कीर्तन किया गया। इसकी अध्यक्षता दौलत राम गर्ग ने की। मुख्य यजमान रेखा देवी धर्म प|ी विजय कुमार अग्रवाल ने पूजा करके ज्योत प्रज्ज्वलित की। इस अवसर पर सुमन कौशिक ने मेरे बांके बिहारी लाल इतना ना करियो सिंगार काकू अग्रवाल ने कीर्तन की है रात बाबा आज थाने आणो है, पूनम बंसल ने बाबा कि कृपा सब पे हो जाए, नरेश कौशिक ने श्याम बहादुर दर्शन को आये मन्दिर के ताले बंद पाए, प्रवीन पटीकरा ने झुक गये बड़े सरदार तेरी मोर छड़ी के आगे भजन सुनाकर कार्यक्रम में समां बांधा।