पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बजाड़ में जमा दूषित पानी, ग्रामीण परेशान

बजाड़ में जमा दूषित पानी, ग्रामीण परेशान

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बजाड़ में जमा दूषित पानी, ग्रामीण परेशान

मंडी अटेली| क्षेत्रके गांव बजाड़ में सार्वजनिक घोर नामक स्थान पर गंदे पानी के ठहराव से ग्रामीणों को भारी को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस गड्ढे के समीप गांव का स्कूल,मंदिर पेयजल की टंकी होने के कारण लोगों के आवागमन के साथ-साथ पशुओं का भी आवाजाही बनी रहती है। गंदे पानी में बदबु मक्खी मच्छरों का प्रकोप बना हुआ है। ग्रामीण दिनेश,बिरेंद्र, राजपाल, फूलसिंह, सरताज आदि ने बताया कि इस गड्ढे के कारण पानी की टंकी के पास आने वाले पशु इनमें गिर जाते है। टंकी का गंदा पानी इसी गड्ढे में ठहरता है। यह गड्ढा पांच फीट गहरा होने के कारण पशु इसमें गिर जाते है।