- Hindi News
- अटेली में 6 बूथ अतिसंवेदनशील और 12 संवेदनशील
अटेली में 6 बूथ अतिसंवेदनशील और 12 संवेदनशील
मंडी अटेली|आगामी विधानसभाचुनावों को शांतिपूर्वक कराने के लिए जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन पूरी तरह सजग है। अटेली विधानसभा क्षेत्र में 185 बूथों में से 76 बूथ अटेली थाने के अंतर्गत आते है। जिसमें 49 गांव सम्मिलित है। इनमें से 06 बूथ अतिसंवेदनशील तो 12 संवदेनशील है। संवेदनशील बूथों पर जहां अतिरिक्त पुलिस बल तैनात होगा वहीं अति संवदेनशील बूथों पर आर्मी के जवान तैनात किये जाएंगे।
येहैं संवेदनशील बूथ
जानकारीके अनुसार रातांकला गांव के बूथ नंबर 104 105 तथा अटेली मंडी के बूथ नंबर 153, 154, 155, 156 को अतिसंवेदनशील माना गया है इसके अलावा गांव खेड़ी के बूथ नंबर 183, 184 185, गुजरवास के बूथ नंबर 129, कांटी के बूथ नंबर 177, 178, 179,180, खोड़ के बूथ नंबर 141,142 तथा सागरपुर के बूथ नंबर 110 111 को संवेदनशील माना गया है। पुलिस प्रशासन ने उच्च अधिकारियों के आदेश अनुसार आदर्श आचार सहिंता लगते ही लाइसेंस धारक लोगों से हथियार जमा कराने की प्रक्रिया भी युद्ध स्तर पर जारी है। क्षेत्र के 80 फीसदी लोग जमा करा चुके है।