पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नकली खाद दवाइयां बेचने का आरोप

नकली खाद दवाइयां बेचने का आरोप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अधिकारियों ने कहा, दवा और खाद की पक्की रसीद लें

भास्करन्यूज|मंडी अटेली

किसानक्षेत्र में प्राईवेट कंपनियों के विक्रेता रबी की बीजाई से पूर्व डाले जाने वाले खाद को किसानों की बरगला कर नकली खाद बेच रहे हैं। खाद की झूठी विशेषताओं को प्रचार कर किसानों को अपने चंगुल में फंसा रहे है। कृषि अधिकारियों ने इन विक्रेताओं से सावधान रहने की अपील की है।

जानकारी के अनुसार खरीफ की कटाई का कार्य चला हुआ है। अगली रबी की फसल के लिए डाले जाने वाले खाद का झांसा देकर किसानों को अपने चुंगल में फंसा कर नकली खाद दवाई को पहले तो फ्री देने का बात करते है बाद में पूरा रुपये ऐठ लेते है। किसान तेजप्रकाश,अभय सिंह,राजेश,बुधराम, शमेशर पंच, राजबीर,महाबीर,अनिल कुमार ,बिल्लू सुजापुर आदि ने बताया कि एक बैग 800 रुपये का बेचते हैं।

यह खाद का बैग 50 किलो का है। किसानों को यह कहते हैं कि इस खाद के डालने से यूरिया डीएपी की आवश्यकता नहीं पड़ेगी तथा फसल भी उत्तम पौष्टिक पैदा होगी।

कृषि अधिकारी डॉ. हरीश यादव ने बताया कि इन किसानों को इन खाद विक्रेताओं से सजग रहना चाहिए। कोई भी दवाई या खाद खरीदते समय बिल प्रामाणिक कंपनी को देख कर कृषि विशेषज्ञों की सलाह पर ही खरीदे।