पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कलवाड़ी में रास्ता पक्का करवाने की मांग

कलवाड़ी में रास्ता पक्का करवाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी अटेली|गढ़ी सेकलवाड़ी वाला रास्ता कच्चा होने के कारण ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस रास्ते के नहीं बनने के कारण ग्रामीणों को रेवाड़ी या महेंद्रगढ़ जाने के लिए 15 किमी. विपरीत दूरी तय करनी पड़ती है। लोगों का कहना है कि इस 4 किमी.के रास्ते के पक्का बनने से आधा दर्जन गांवों को लाभ मिलेगा। ग्रामीण कमल कलवाड़ी, दाताराम, दुलीचंद, गोपीराम, कमल, राजेंद्र सिंह, शमशेर ने बताया कि गढ़ी से कलवाड़ी वाला रास्ता 33 फीट चौड़ा है। कई बार इस मार्ग को बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों को सूचित कर चुके है। इस मार्ग के बनने से कलवाड़ी, दोगड़ा, जाट, मंडियाखेड़ा, खारीवाड़ा, कारियां, महासर, राता कलां खुर्द,कला,गिरधपुर समेत राजस्थान के आठ गांवों को भी लाभ मिलेगा। पूर्व सरपंच बिशंबरदयाल ने बताया कि तत्कालीन सांसद को भी आस-पास की ग्राम पंचायतों का प्रस्ताव दिया था। लेकिन मार्ग को पक्का नहीं किया गया है। बारिश के दिनों में तो इस मार्ग से निकलना काफी मुश्किल भरा होता है।