पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बने सिंह हत्या मामले में पुलिस खाली हाथ

बने सिंह हत्या मामले में पुलिस खाली हाथ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी अटेली | गांवबौचडिय़ा में 3 दिसम्बर को लग्न समारोह सुजापुर निवासी बनेसिंह की हत्या के मामले में अटेली पुलिस अभी तक घटना के 6 दिन बाद कुछ नहीं कर पायी है। हत्या के लिए किये गये 5 नामजद लोगों की भी अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। अटेली पुलिस अब मृतक की पोस्टमार्टम रिपोर्ट की जांच के बाद एफएसएल रिर्पोट के लिए तैयारी कर रही है। 3 दिसम्बर को बौचडिय़ा गांव के एक लग्न समारोह में शरीक होने गये गांव सुजापुर निवासी बने सिंह का शव खून से सना हुआ खेत में पड़ा मिला था। उसके बाद मृतक के भतीजे की शिकायत पर अटेली पुलिस ने 5 व्यक्तियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया था। मृतक का बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाया गया था। 5 दिसम्बर को गांव बौचडिय़ों के ग्रामीणों ने थाना प्रभारी से 5 लोगों के पुलिस द्वारा हत्या के लिए नामदज करना गलत बताया था। ग्रामीणों का कहना था कि इन लोगों को मृतक के परिजनों ने गलत फंसा दिया है। वहीं नवनियुक्त थाना प्रभारी मलखान सिंह ने बताया कि पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है। जल्द ही इस मामले का पटाक्षेप कर दिया जाएगा। रिपोर्ट की जांच को एफएसएल के लिए भेजा जा रहा है।