पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अटेली क्षेत्र में स्टेडियम बनाने की मांग

अटेली क्षेत्र में स्टेडियम बनाने की मांग

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी अटेली | अटेलीक्षेत्र में स्टेडियम नहीं होने के कारण खेल प्रतिभाएं उभर नहीं रही है। पिछली सरकार ने प्रत्येक विकास खंड में एक स्टेडियम बनाने की योजना बनाई थी। अटेली क्षेत्र कांटी सीहमा का सिलारपुर में बनाने की योजना थी। अटेली क्षेत्र के लोगों ने अटेली के समीप नारनौल-रेवाड़ी रोड पर स्कूल की खाली पड़ी जमीन पर स्टेडियम बनाने की मांग की है। इसके बनने से उस स्कूल की खाली पड़ी जमीन का भी उपयोग हो जाएगा क्षेत्र के युवाओं उदीयमान खिलाडिय़ों को मौका मिलेगा।रिटायर्ड कप्तान रामनिवास यादव,तेजप्रकाश चंदपुरा, हनुमान शास्त्री, पूर्व सरपंच श्री राम, अटेली के सरपंच निर्मल, बेगपुर के सुमेर सिंह, रिटायर्ड प्राचार्य अमीलाल यादव ने बताया कि स्व. बनवारी लाल माथुर ने गोकलपुर स्कूल को 1948 में 12 एकड़ के करीब अपनी निजी जमीन स्कूल को दी थी। अब इस स्कूल में बच्चों की संख्या बहुत कम बनी हुई है। इस स्कूल की खाली पड़ी जमीन को आस-पास के लोगों ने अतिक्रमण करते जा रहे है। अगर ऐसे की अतिक्रमण करते रहेंगे तो इस स्कूल के खेल मैदान पर पुरी तरह से आसपास के खेत वालों द्वारा कब्जा कर लिया जाएगा। जागरूक लोगों का कहना है इस खाली पड़ी जमीन पर स्टेडियम बनने से आस-पास के युवाओं को खिलाडिय़ों को आगे आने का मौका मिलेगा। इस जमीन का भी उपयोग हो जाएगा। लोगों का कहना है कि इस जमीन के बनने से स्कूल के विद्यार्थियों को खेल का मैदान अन्य युवाओं को खेलने का स्टेडियम मिल जाएगा।