पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अटेली के वार्ड 10 में रहा गंदा पानी

अटेली के वार्ड 10 में रहा गंदा पानी

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी अटेली. जनस्वास्थ्यविभाग की पेयजल सप्लाई लाइन लीकेज होने के कारण कस्बे के वार्ड नंबर 10 में 5-6 दिनों से गंदा पानी सप्लाई हो रहा है। इससे वार्ड के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड के लोगों ने जनस्वास्थ्य विभाग ने लीकेज लाइन का पता लगा कर जल्द ठीक करने का आग्रह किया है। वार्ड वासी संजय अग्रवाल, धर्मेंद्र शर्मा, बिरेंद्र लांबा, सतीश कौशिक, अनिल मुरलीधर आदि ने बताया कि जनस्वास्थ्य विभाग की पेयजल लाइन सिनेमा हाल वाली गली में मुख्य रोड के समीप लाइन लीकेज होने के कारण वार्ड 10 में 5-6 दिनों से नलों में गंदा पानी रहा है। इससे वार्ड के लोग को एक ओर जहां पेयजल समस्या का सामना करना पड़ रहा है, वहीं दूसरी ओर गंदा पानी पीने से बीमार पड़ने के भय भी सता रहा है। लोगों का कहना है कि विभाग को इस बारे में सूचित भी कर दिया, लेकिन समस्या जस की तस बनी हुई है।

खबरें और भी हैं...