पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • आईटीआई अनुदेशकों ने मांगा पीजीटी के समान वेतन

आईटीआई अनुदेशकों ने मांगा पीजीटी के समान वेतन

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आईटीआईअनुदेशक एसोसिएशन हरियाणा की जिला इकाई ने रविवार को जिले के तीन विधायकों को उनके निवास पर ज्ञापन सौंप कर प्रदेश सरकार से पीजीटी के समान वेतन मांगा। विधायकों ने आईटीआई अनुदेशकों को उनका ज्ञापन मुख्यमंत्री को प्रेषित कर उनकी मांगों को लागू करवाने का प्रयास करेंगे।

इससे पूर्व जिलेभर से आए आईटीआई अनुदेशक सर्व अनुदेशक औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान, नारनौल में एकत्रित हुए। एसोसिएशन प्रधान संदीप यादव ने कहा कि सरकार अध्यापकों की तुलना में तकनीकी संस्थानों में कार्यरत अनुदेशकों के साथ दोहरी नीति अपना रही है। जबकि अध्यापकों अनुदेशकों का कार्य एक ही है। दोनों ही बच्चों को शिक्षित करने का कार्य करते हैं। अनुदेशक लंबे समय से सरकार की इस दोहरी नीति का विरोध कर अपनी जायज मांगों की ओर ध्यान दिला रहे हैं, लेकिन सरकार इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रही है। इसी के चलते प्रथम चरण में रविवार को प्रदेश भर में अनुदेशकों ने राज्य के सभी 70 विधायकों को ज्ञापन सौंप सरकार से उनकी जायज मांगों को लागू करवाने की मांग की है। इसी के तहत आज नारनौल में भी जिले के 3 विधायकों ओमप्रकाश यादव नारनौल, डा.अभय सिंह यादव नांगल चौधरी संतोष यादव अटेली को ज्ञापन सौंपा गया है। दूसरे चरण में अनुदेशक 15 से 19 फरवरी तक काली पट्टी लगा कर कार्य करेंगे।

येहैं अनुदेशकों की मांगें

आईटीआईअनुदेशकों ने ज्ञापन के माध्यम से सरकार से पीजीटी के समान वेतनमान लागू करने, अनुबंधित अनुदेशकों को नियमित करने, अनुदेशकों को ट्रेनिंग अधिकारी वर्ग अनुदेशक को सीनियर ट्रेनिंग अधिकारी पदनाम करने, उच्च पदों को शत-प्रतिशत पदोन्नति से भरने, एसीपी विसंगतियों को दूर करने, अनुबंधित अनुदेशकों को नियमित होने तक समान काम-समान वेतन की नीति लागू करने की मांग कर रहे हैं। इस अवसर पर सर्व अनुबंध अनुदेशक यूनियन के प्रधान हरीश दहिया, नरेश वर्मा, छत्रपाल, अजय यादव, रविंद्र, मनोज कुमार अरुण कुमार समेत अनेक आईटीआई अनुदेशक उपस्थित रहे।

नारनौल. आईटीआईकर्मचारी अपनी मांगों का ज्ञापन विधायकों को सौंपने जाते हुए।

खबरें और भी हैं...