महिला और पुरूष वालीबॉल टीम ने जीता गोल्ड मेडल
नारनौल | शिक्षाही नहीं खेलों में भी जिला नित नई सफलता अर्जित कर रहा है। गुवाहाटी में आयोजित साउथ एशियन गेम्स में भी जिले की प्रभावी उपस्थिति दर्ज हुई है। अटेली खंड के गांव गणियार निवासी विजयपाल सिंह के कुशल प्रबंधन में भारतीय महिला एवं पुरुष वालीबॉल टीम ने गोल्ड मेडल जीता है। उनको टीम का मैनेजर नियुक्त किया गया था। वालीबॉल प्रतियोगिता में पुरुष वर्ग में भारत को गोल्ड, श्रीलंका को सिल्वर और नेपाल को ब्रॉन्ज मेडल मिला वहीं महिला वर्ग में भारत को गोल्ड, श्रीलंका को सिल्वर और पाकिस्तान को ब्रॉन्ज मेडल मिला।