पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 9 दिवसीय श्रीराम कथा और शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

9 दिवसीय श्रीराम कथा और शतचंडी महायज्ञ का शुभारंभ

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीस्वामी जगन्नाथ सेवक मंडल की ओर से गुरूवार राधा कृष्ण मंदिर में नौ दिवसीय श्री रामकथा एवं शतचंडी महायज्ञ प्रारंभ हुआ। कस्बे की महिलाओं ने एकत्रित होकर नारनौल रेवाड़ी सड़क मार्ग पर स्थित पावर हाउस के समीप हनुमान मंदिर से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्ग से होते हुए कलश यात्रा कथा स्थल तक पहुंची।

इसके उपरांत अन्नत श्रीमज्जगद्गुरू रामानन्दाचार्य स्वामी हंसदेव आचार्य की अध्यक्षता में महायज्ञशाला में विशाल यज्ञ का आयोजन किया गया जिसमें 108 यजमानों ने बैठकर आहुति डाली। कथा व्यास आचार्य निर्मल कुमार द्विवेदी जी की उपस्थिति में 108 यजमानों ने हवन आहुति दी रामायण पाठ किया। वहीं 108 कन्याओं का पूजन कराया। आचार्य द्विवेदी ने मंगलाचरण, नामवंदना, सतीमोह, शिवविवाह कथा पर प्रवचन कहे। श्री रामकथा के मुख्य यजमान राकेश यादव गढ़ी रूथल रहे वहीं सतचंडी महायज्ञ के मुख्य यजमान सत्यनारायण एडवोकेट बने। मुख्य अतिथि शक्तिभोग के संचालक केवल कृष्ण कुमार उपस्थित थे। इस मौके पर सत्यनारायण गुप्ता, राजबीर यादव, रामकिशन यादव, विष्णुदत्त शर्मा सुरेश शर्मा उपस्थित थे।

मंडी अटेली. कलशयात्रा निकालती महिलाएं।