लक्की स्टार गेम में अमिता सुनील प्रथम
नारनौल| जिलारेडक्रास समिति द्वारा रेडक्रॉस सैंट जॉन भवन में चलाए जा रहे पांच दिवसीय वाईआरसी कैंप में तीसरे दिन बुधवार को राजकीय महाविद्यालय नारनौल, महेंद्रगढ़, अटेली, कृष्णनगर, नांगल चौधरी के गर्ल्स ब्वायज कॉलेज तथा बीएड कॉलेज के छात्र छात्राओं ने भाग लिया।
कैंप में भाग ले रहे प्रतिभागियों के बीच लक्की स्टार गेम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्रा वर्ग से अमिता पीजी कॉलेज नारनौल प्रथम, ज्योति वूमन कॉलेज महेंद्रगढ़़ द्वितीय तथा मनीषा बीएड कॉलेज नारनौल तृतीय स्थान पर रही। छात्र वर्ग से सुनिल कुमार पीजी कॉलेज महेंद्रगढ प्रथम, देवेंद्र जीसी कॉलेज नांगल चौधरी द्वितीय दीपक पीजी कॉलेज तृतीय स्थान पर रहा। सायंकालीन स्तर में सामान्य अस्पताल, नारनौल से डॉ अजय द्वारा एचआईवी के बारे में, काउंसलर सुनीता द्वारा स्वास्थ्य बैलेंस डाइट तथा स्टाफ नर्स सुरभि यादव द्वारा होम नर्सिंग के बारे में जानकारी दी गई। इसके अतिरिक्त प्रवक्ता, टेकचंद यादव द्वारा प्राथमिक सहायता के प्रशिक्षण में विभिन्न प्रकार की पट्टियों के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई।