कृषि गोष्ठी में गेंहूू की फसल के बारे में बताया
उज्ज्वलग्रामीण विकास संस्थान कृषि विभाग की ओर से क्षेत्र के गांव गोकलपुर में कृषि गोष्ठी का आयोजन किया गया। गोष्ठी में गेंहूू की फसल के रोग निदान के बारे में कृषि अधिकारियों ने जानकारी दी। कृषि अधिकारी ने किसान रामसिंह वकील के गेंहूू के खेतों की निरीक्षण किया।
एडीओ डॉ. अमर दीप यादव ने कहा कि गेंहूू को 17 प्रकार के पोषक तत्वों की आवश्यकता होती है। इन पोषक तत्वों को पूर्ति के लिए खेत में ढांचा उगाकर बायो गैस के अवशेषों को खेतों में डाल कर यह पूर्ति कुछ हद तक दूर की जा सकती है। खेतों में फसल चक्र अपना कर बीजाई करनी चाहिए।
फसलों में पोषक तत्वों की कमी होने से पीले होने पर एमपीके सल्फर जिंक एक-एक किलो का पैकेट लेकर छिड़काव करें। इसके अलावा डीएपी का स्प्रे किया जा सकता है। दीमक के प्रकोप बचाने के लिए 2 किलो क्लोरोपाइल दवा या फीप्रोनिल का प्रयोग करें। इस मौके पर किसान गोपाल पंडित, पवन, कर्णसिंह, सुरेंद्र नम्बरदार रोहताश बेगपुर आदि किसान मौजूद रहे।
मंडी अटेली. गोकलपुरमें गेहूं के खेत का निरीक्षण करते कृषि अधिकारी।