पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सरकारी कर्मचारी का दिया जाए दर्जा

सरकारी कर्मचारी का दिया जाए दर्जा

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिड-डेमील कार्यकर्ताओं एवं स्वयं सहायता समूह की जिला स्तरीय बैठक शनिवार को प्रधान पुष्पा देवी की अध्यक्षता में चितवन वाटिका, नारनौल में हुई।

बैठक में मिड-डे मील का कार्य सुचारु रूप से चलाने के लिए उनको हर महीने समय पर मेहनताना देने समेत सभी जायज मांगों को लागू करवाने की सरकार से मांग की गई। साथ ही कार्यकर्ताओं ने चेतावनी दी कि उनकी मांगों को अनसुना किया गया तो वे सरकार के खिलाफ आंदोलन करने को मजबूर होंगी।

जिला प्रधान पुष्पा देवी ने कहा कि सरकार उनकी इन सभी मांगों को तुरंत लागू करे, अन्यथा उन्हें मजबूरन सरकार के खिलाफ आंदोलन छेड़ना होगा। इस अवसर पर यूटीयूसी के जिला प्रधान कामरेड सुभाषचंद एडवोकेट, हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच के महासचिव मास्टर सुबेसिंह, अटेली खंड प्रधान लक्ष्मी देवी, महेंद्रगढ़ खंड प्रधान उर्मिला, नांगल चौधरी खंड प्रधान रेशमी देवी, गोपीराम, कामरेड सतीश, कविता, राजबाला, बिरमा, कृष्णा, कौशल्या, माया, कांता, सरोज, कलावती, गंगा, कमलेश, बनारसी, संतोष, सरबती, गोदावरी, कमला, मुन्नी बबली समेत अनेक मिड-डे मील कार्यकर्ता स्वयं सहायता समूह कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

बैठक को संबोधित करते कामरेड सुभाषचंद।

खबरें और भी हैं...