खड़ी फसल पर चला ट्रैक्टर जमीन से हटवाया कब्जा
जिलाप्रशासन की ओर से शनिवार को पंचायत एवं खंड विकास अधिकारी ने गांव महासर में पंचायती कृषि योग्य भूमि पर कब्जा छुड़वाया। भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी में जिला प्रशासन के आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
प्रशासन ने 36 कनाल 14 मराला को अवैध कब्जा छुड़वाने का दावा किया। इस जमीन पर सरसों की खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चला कर कब्जा हटाया गया। जबकि जमीन पर काबिज किसानों का कहना है कि इस जमीन पर पिछले काफी वर्षों से वे बीजाई कर रहे हैं। उनके पास अदालत द्वारा सटे के आदेश भी हैं। फिर भी प्रशासन ने उनकी एक सुनकर सरसों की खड़ी फसल पर ट्रैक्टर चलाकर उनकी मेहनत को एक पल में मिट्टी में मिला दिया। मौके पर मौजूद पंचायत एवं विकास अधिकारी ओमप्रकाश ने बताया कि उक्त जमीन पंचायती कृषि फार्म है। जिसको हर वर्ष पंचायत बोली पर छोड़ती है। इन लोगों ने पिछले कुछ समय से अवैध कब्जा किया हुआ है। कब्जाधारियों के खिलाफ 11 दिसंबर 2015 को मामला भी दर्ज किया था।
अदालतके आदेश पर छुड़वाया कब्जा
तहसीलदाररोहताश, नायब तहसीलदार महेंद्र ने कहा कि अदालत के आदेश पर ही कब्जा छुड़वाया है। वही जमीन पर काबिज किसानों ने बीडीपीओ, तहसीलदार अन्य अधिकारियों को अदालत द्वारा मिले स्टे को दिखाया, लेकिन प्रशासन के अधिकारियों ने उसे नहीं माना। किसान भंवर सिंह, जगदीश, कर्ण सिंह, राजपाल आदि ने बताया कि प्रशासन ने दबंगई करते इस विवादित जमीन के अलावा दूसरे खेतों में खड़ी फसल को ट्रैक्टर चला कर नष्ट कर दिया। उन्होंने बताया कि कर्ण सिंह के खेत की सटे जिला उपायुक्त ने की थी जबकि भंवर सिंह वगैरा की स्टे सीजे कोर्ट की है। इस कार्रवाई के खिलाफ अदालत की अवमानना की केस दाखिल किया जाएगा।
कार्रवाईमें रौंद डाली सरसों की तैयार फसल
किसानकर्ण सिंह ने बताया कि उसकी सरसों की फसल पक कर तैयार हो गई थी। 15-20 दिन बाद फसल की कटाई प्रारंभ हो जाती है। इस कार्रवाई से भारी नुकसान हुआ है। इसके खिलाफ वे कोर्ट में केस करेंगे। इस मौके पर डीएसपी शाकिर हुसैन, थाना प्रभारी गुलाब सिंह, कार्यकारी पंचायत एवं विकास अधिकारी करतार सिंह, पटवारी लाल सिंह, सचिव अभय सिंह मौके पर मौजूद रहे।
मंडी अटेली. सरसोंकी फसल पर ट्रैक्टर चलाते हुए को दिखाते किसान। कब्जा हटवाने पंहुचे प्रशासनिक अधिकारी (नीचे)।
मंडी अटेली |गांव महासर में अवैध कब्जा हटाने की कार्रवाई के दौरान सरसों के खेत में ट्रैक्टर चला कर नुकसान पहुंचाने वाले युवक के खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। थाना प्रभारी गुलाब सिंह ने बताया कि गांव महासर में पंचायत विभाग की ओर से कब्जा हटाने की कार्रवाई की जा रही थी। उस दौरान गांव के ही मनोज कुमार ने दूसरे के खेत में ट्रैक्टर चलाकर सरसों की फसल को नुकसान पहुंचाने पर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया है। बीडीपीओ कार्यालय की ओर से उक्त युवक के खिलाफ विभिन्न मामला दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। डीएसपी शाकिर हुसैन ने बताया कि कानून के खिलाफ कार्रवाई के लिए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।