एसपी ने किया अटेली थाने का औचक निरीक्षण : मंडीअटेली
एसपी ने किया अटेली थाने का औचक निरीक्षण : मंडीअटेली |पुलिस अधीक्षक मनीषा चौधरी ने शुक्रवार को अटेली थाने का निरीक्षण किया। पुलिस अधीक्षक दोपहर बाद थाने में पहुंची। इस मौके पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाना प्रभारी नवनिर्वाचित सरपंचों से समन्वय बनाकर गांव में ठीकरी पहरा लगाने की व्यवस्था करें।