पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • गोला फेंक में नीरज और मटकी दौड़ में मनीषा प्रथम

गोला फेंक में नीरज और मटकी दौड़ में मनीषा प्रथम

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नवीनवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय तिगरा में एथलीट मीट का आयोजन किया गया है। मुख्य अतिथि गांव के नवनिर्वाचित सरपंच वेदप्रकाश उर्फ धर्मेंद्र कुमार ने इसका शुभारंभ किया। उन्होंने खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में भाग लेना जरूरी है। खेलों के माध्यम से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है।

एथलीट मीट में विभिन्न प्रकार की दौड़, गोला फेंकना आदि स्पर्धाएं करवाई गई। स्कूल प्राचार्य शिवलाल यादव ने भी विद्यार्थियों को खेलों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रेरित किया। बुधराम डीपीई रामनिवास पीटीआई ने बताया कि सोनू यादव ने 100 मीटर दौड़ में प्रथम स्थान हासिल किया। मटकी दौड़ में मनीषा यादव, स्पून रेस में काजल, गोला फेंक में नीरज प्रथम स्थान पर रहा। इस मौके पर मास्टर फतेह सिंह यादव, सुगन चंद, रविंद्र वालिया, प्रमोद वालिया, नीरज यादव, अरूण शर्मा, मोनिका यादव, गायत्री देवी, ओमप्रकाश कटारिया, लीलाराम सौदागर सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मंडी अटेली. नवीनवमावि तिगरा में आयोजित एथलीट मीट में हिस्सा लेता प्रतिभागी

खबरें और भी हैं...