सीखकर दूसरों को भी दें जानकारी
नारनौल| जिलारेडक्रास समिति द्वारा जिला स्तर पर रेडक्रास भवन नारनौल में चलाए जा रहे पांच दिवसीय वाईआरसी कैंप का शुक्रवार को समापन हो गया।
समापन समारोह के अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. आरडी कौशिक, प्राचार्य, राजकीय महाविद्यालय, अटेली द्वारा कैंप में भाग ले रहे प्रतिभागियों के बीच आयोजित की गई विभिन्न प्रतियोगिताओं के विजेताओं को पुरस्कृत किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि ने कहा कि कैंप के दौरान जो भी सीखा हैं, वह केवल अपने तक सीमित रखें बल्कि समाज को भी इस बारे जागरूक करें तथा रेडक्रास शपथ के साथ-साथ यह शपथ भी लें कि हमें गरीब जरूरतमंद लोगों की मदद करनी हैं। छात्रा वर्ग के एंबुलेंस प्रतियोगिता में वूमन कॉलेज महेंद्रगढ़ ने पहला स्थान प्राप्त किया। स्पून रेस में वूमन कॉलेज नारनौल की छात्रा रचिता ने बाजी मारी तो वहीं भाषण प्रतियोगिता में वूमन कॉलेज महेंद्रगढ़ की छात्रा ज्योति से पहला स्थान प्राप्त किया। एंबुलेंस प्रतियोगिता के छात्र वर्ग में पीजी कॉलेज नारनौल को पहला स्थान प्राप्त किया। स्पून रेस में पीजी कॉलेज नांगल चौधरी के छात्र दीपक ने बाजी मारी तो वहीं भाषण प्रतियोगिता में पीजी कॉलेज नारनौल के छात्र गौरव अव्वल रहे।
नारनौल. वाईआरसीकैंप के समापन पर विजेताओं को पुरस्कृत करते मुख्यातिथि