पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 12142 पेंशनरों के खाते लिंक नहीं

12142 पेंशनरों के खाते लिंक नहीं

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
महेंद्रगढ़जिले में 94904 लाभार्थियों में से 82762 पेंशन लाभार्थियों के आधार कार्ड लिंक हो चुके हैं। अभी भी 12142 पेंशन लाभार्थी शेष बचे हुए हैं। समय रहते इनके आधार कार्ड लिंक नहीं हुए तो उन्हें पेंशन लेने में परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।

पात्रों की सुविधा के लिए आधार कार्ड बनाने का कार्य जिले के सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी के कार्यालय में चल रहा है। अब जिले में बुजुर्गों के आधार कार्ड बनवाने की व्यवस्था नारनौल बस स्टैंड पर भी कर दी गई है। जिला समाज कल्याण अधिकारी अमित शर्मा ने बताया कि जिनके आधार कार्ड पेंशन से लिंक नहीं हुए हैं। वे भी अतिशीघ्र करवा लें ताकि उन्हें पेंशन लेने में कोई परेशानी उठानी पड़े।

उन्होंने बताया कि नगरपालिका महेंद्रगढ़, नगरपरिषद नारनौल में, अटेली, कनीना नांगल चौधरी के शहरी पेंशन लाभार्थी संबंधित बीडीपीओ कार्यालय में अपना आधार कार्ड बनवा सकते हैं। जिले के सभी ग्रामीण क्षेत्रों के पेंशन लाभार्थी अपने-अपने डीडीपीओ दफ्तर में अपना आधार कार्ड बनवा सकते हैं।

जिला समाज कल्याण अधिकारी ने कहा कि जिन लाभार्थियों के अंगूठे के निशान नहीं आने या हाथ पांव नहीं होने या आंखें नहीं होने या किसी अन्य कारण से भी अभी तक आधार कार्ड नहीं बने हैं। उनके भी आधार कार्ड अब बनवाए जा रहे हैं। ऐसे केस में विशेष मंजूरी लेकर आधार कार्ड बनाने के निर्देश उपायुक्त अतुल कुमार द्वारा दिए गए हैं। उन्होंने ऐसे लाभार्थियों से भी आह्वान किया है कि जिन्होंने आधारकार्ड तो बनवा रखे हैं, लेकिन अभी तक उन्होंने अपने बैंक पोस्ट ऑफिस से खाते को लिंक नहीं करवाया है। वे भी जल्द से जहां से पेंशन प्राप्त करते हैं वहीं पर अपने आधार कार्ड की कॉपी उपलब्ध करवा दें।

खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में बनवा सकते हैं आधार

खबरें और भी हैं...