पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाछौद में आचार्य बलदेव को हवन करके दी श्रद्धांजलि

बाछौद में आचार्य बलदेव को हवन करके दी श्रद्धांजलि

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी अटेली | आर्यसमाज बाछौद की ओर से शुक्रवार को हवन करके आर्य सार्वदेशिक सभा के प्रधान आचार्य बलदेव को आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। हवन जिला वेद प्रचार मंडल के संरक्षक महात्मा विश्व मुनि के ब्रह्मत्व में जिला प्रधान रोशनलाल ने यज्ञ संपन्न करवाया। इस मौके पर महात्मा विश्व मुनि ने कहा कि आचार्य बलदेव त्यागी, तपस्वी, कर्मठ, कर्मयोगी, शील स्वभाव के संत थे। इस मौके रोशनलाल प्रधान, छोटेलाल प्रधान विद्यासागर प्रधान, रामप्रताप ने भी अपने विचार रख कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस मौके पर बाछौद की नई कार्यकारिणी गठन किया गया। जिसमें बिजेंद्र को प्रधान, मास्टर सुरेंद्र को मंत्री, रिटायर्ड डीईओ बनवारी लाल को संयोजक महात्मा विश्व मुनि को संरक्षक बनाया गया। इस मौके पर मूर्ति देवी, पूजा देवी, ताराचंद सचिव, राजेंद्र, अनिल, रोशनलाल, अनिल, सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

मंडी अटेली. बाछौदमें आयोजित हवन में आहुति डालते श्रद्धालु।

खबरें और भी हैं...