बसंत पंचमी पर्व भाषण स्पर्धा में सुमित प्रथम
शहरके मोहल्ला काबिला संघीवाड़ा स्थित दयानंद हाई स्कूल में शुक्रवार को बसंत पंचमी पर्व पर भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। भाषण प्रतियोगिता में अनेक स्कूली बच्चों ने भाग लेकर अपनी प्रतिभा दिखाई। कार्यक्रम के समापन पर विजेता प्रतिभागियों को मुख्य अतिथि गोपाल कौशिक ने पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
इस अवसर पर आयोजित भाषण प्रतियोगिता में स्कूली बच्चों ने ऋतुराज बसंत पर अपने-अपने विचार प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता में छात्र सुमित स्वामी ने सबसे अच्छा भाषण देकर प्रथम स्थान हासिल किया। छात्रा यशिका शर्मा ने द्वितीय तथा शालू सोनी तृतीय स्थान हासिल किया। इससे पूर्व विद्यार्थियों ने सियाचिन में शहीद हुए सैनिकों की आत्मशांति के लिए दो मिनट का मौन रख उन्हें अपनी श्रद्घांजलि अर्पित की। इस मौके पर सुमन शर्मा, संतोष संघी, पूजा सैनी, अल्का यादव तथा अनिल कुमार आदि उपस्थित रहे। शहर के विभिन्न स्कूलों में बसंत पंचमी का पर्व उत्साह पूर्वक मनाया गया। इस दौरान विभिन्न तरह की प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान अध्यापकों ने विद्यार्थियों को इस पर्व के महत्व के बारे में भी बताया।
सैनी स्कूल में बसंत पंचमी पर्व मनाया
सैनीवरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, नारनौल में शुक्रवार को बसंत पंचमी पर्व मनाया गया। इस मौके पर प्राचार्य नेतराम सैनी ने मां सरस्वती की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम के समापन पर बच्चों को बसंत पंचमी का प्रतीक पीले रंग का प्रसाद वितरित किया गया। कार्यक्रम में सतीश सैनी, अनिता सैनी, माया सैनी, वीनू शर्मा, कुमारी सुमन, मोहर सिंह, दिनेश कुमार, जयसिंह, दीपक सैन हरिसिंह उपस्थित रहे।
बच्चों को दी बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी
वित्तीयसाक्षरता केंद्र नारनौल द्वारा नाबार्ड एवं पंजाब नेशनल बैंक के संयुक्त तत्वावधान में शुक्रवार को श्री गणपति शिक्षा संस्थान फैजाबाद में विशेष शिविर का आयोजन किया। शिविर में वित्तीय सलाहकार जेसी शर्मा ने प्रधानमंत्री जन-धन योजना, सुरक्षा बीमा, जीवन ज्योति बीमा योजना अटल पेंशन योजना की विस्तार से जानकारी दी। अग्रणी जिला प्रबंधक ने छात्रों को बैंक की विभिन्न योजनाओं की जानकारी दी।
नारनौल. दयानंदहाई स्कूल में बसंत पंचमी पर बच्चों को पुरस्कृत करते मुख्य अतिथि
मंडी अटेली |ग्लोबल पब्लिक स्कूल कलवाड़ी का वार्षिकोत्सव 13 फरवरी को आयोजित किया जाएगा। जानकारी देते हुए स्कूल के चेयरमैन अनिल प्रधान ने बताया कि वार्षिकोत्सव मे सांसद धर्मबीर मुख्य अतिथि होंगे। जबकि विधायक ओमप्रकाश एडीओ विशिष्ट अतिथि होंगे। इस मौके पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे।