पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अनाज मंडी में बाजरे की आवक सरकारी खरीद का इंतजार

अनाज मंडी में बाजरे की आवक सरकारी खरीद का इंतजार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाजरेकी आवक स्थानीय अनाज मंडी में शुरू हो गई है। शनिवार को बाजरे की शुरू हुई आवक अभी तक 1 हजार क्विंटल आवक हो चुकी है। सरकारी खरीद नहीं होने पर किसान आढ़तियों को 1000 से 1100 रुपये प्रति क्विंटल में खरीद बेच रहे है। हालांकि सरकार ने बाजरे की समर्थन न्यूनतम मूल्य1250 रुपये निर्धारित किया हुआ है। वैसे सरकार ने गत चार वर्षों से सरकारी खरीद नहीं हुई।

मंडी में शनिवार से बाजरे की आवक शुरू हुई थी जो अभी तक 1000 क्विंटल के करीब आवक हो चुकी है। किसान शांति प्रकाश, सतीश, मोतीलाल, तेजप्रकाश, रामफल, सोमदत्त, रविदत्त, बीरसिंह, निहाल सिंह, इंद्र आदि ने बताया कि सरकार ने 2000 में बाजरे की खरीद हुई थी उसके बाद खरीद नहीं हुई है। किसानों को 1000 से 1100 रुपये में प्रति क्विंटल बाजरा बेचना पड़ रहा है। जबकि न्यूनतम समर्थन मूल्य 1250 रुपये घोषित किया हुआ है।

नहीं मिले खरीद के आदेश : मंडी सचिव

अनाजमंडी के सचिव नरेंद्र यादव ने बताया कि मंडी में बेशक सरकारी खरीद शुरू नहीं हुई हो किसानों के लिए पेयजल, रोड टीन शेड में सभी व्यवस्था कर दी गई है। मंडी में बिजली का उचित प्रबंध के साथ-साथ शौचालयों को ठीक करवा दिया गया है। बाजरे के खरीद के आदेश नहीं होने के कारण किसानों को यह सुविधा नहीं उपलब्ध करवाई गई है।

मंडी अटेली . फसलबेचने आए किसान बोली का इंतजार करते हुए।