पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • महिलाओं के स्वावलंबी बनने पर देश की तरक्की

महिलाओं के स्वावलंबी बनने पर देश की तरक्की

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंडी अटेली | अंतरराष्ट्रीयवस्त्र डिजायनर नीरा शर्मा उफ बंबों लेडी ने कहा कि जब तक महिलाओं को अपने पैरों पर खड़ा करने की योजना नहीं बनाई जाती, तब तक देश में तरक्की नहीं हो सकती। अटेली से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लडने का एलान कर चुके रवि चौहान के पक्ष में आयोजित सभा में पहुंची थी। इलाके में महिलाओं को स्वावलंबन बनाने के लिए महिलाओं के समूह गठन कर उन्हें प्रोत्साहित किया जाएगा। क्षेत्र में बेरोजगारी को समाप्त करने के लिए बेरोजगार युवकों को उनकी दक्षता के अनुसार प्रशिक्षण दिया जाएगा।इस मौके पर उन्होंने ताजपुर, फतनी, तोबड़ा, भीलवाड़ा, कुंजपुरा, श्यामपुरा, पौता, अगिहार, खेड़ी, पाथेड़ा, पड़तल आदि गांवों में जनसंपर्क किया। जनसंपर्क में एडवोकेट महेंद्र सिंह शेखावत,जगबीर सिंह चौहान,ब्लॉक समिति सदस्य मुकेश सैनी,रामूतार यादव बिहाली, खारीवाड़ा सरपंच राजसिंह,नंदलाल यादव पंच, बिक्रम यादव राजपुरा, डॉ. दीपक,मूर्ति देवी, बिमलेश देवी,नीरपुर के पूर्व सरपंच देवेंद्र, सुरेश सैनी,थानेदार महेंद्र सिंह समेत अनेक गणमान्य लोग साथ रहे।