पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अटेली में एक्स. ट्रेन का ठहराव पहले दिन 70 यात्री हुए सवार

अटेली में एक्स. ट्रेन का ठहराव पहले दिन 70 यात्री हुए सवार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
क्षेत्र के अनेक संगठनों ने काफी दिनों से एक्सप्रैस ट्रेन मांग की जा रही थी

भास्करन्यूज | मंडी अटेली

रेवाड़ी-रींग्सरेलमार्ग पर सोमवार से चली स्पेशल ट्रेन का क्षेत्र के लोगों ने स्वागत किया। लोगों ने ट्रेन चालक टीटी को फूलमालाओं से स्वागत किया। पहले दिन स्टेशन पर 70 से अधिक सवारियों ने इसकी सेवा ली। यह स्पेशल होलीडे ट्रेन हफ्ते में तीन दिन चलेगी। सुबह 9 बज कर 33 मिनट अटेली पहुंचेगी तथा सांय 18 बजकर 3 मिनट पर वास अजमेर को जाएगी। इस ट्रेन को अटेली स्टेशन पर सवारी मिलने पर इसे नियमित भी किया जा सकता है। पूर्व सैनिकों क्षेत्र के अनेक संगठनों ने अटेली स्टेशन पर एक्सप्रैस ट्रेन के ठहराव के लिए मांग की जा रही थी।

सोमवार,बुधवार और शनिवार को तीन दिन चलेगी यह ट्रेन

स्टेशनअधीक्षक हीरालाल ने बताया कि यह ट्रेन अजमेर से वाया फुलेरा-अटेली से दिल्ली के बीच जाएगी। जो सप्ताह में सोम, बुध शनिवार को तीन चलेगी। स्वागत करने वालों में कर्नल अशोक चौहान, युधिष्ठिर, सूबेदार बलबीर, सुरेंद्र सिंह नैन,श्याम सेवा समिति अध्यक्ष प्रदीप गोयल, संजय शर्मा,रामोतार,मयूर गर्ग,मास्टर विजय आदि ने बताया कि अटेली स्टेशन 40 गांवों का केंद्र होने के साथ-साथ राजस्थान से घिरा हुआ है। ट्रेन के ठहरने क्षेत्र के लोगों को काफी सुविधा मिलेगी। क्षेत्र में सैनिक भी यही से अपनी ड्यूटी पर जाते हैं। नगरपालिका के उप प्रधान राजेश यादव ने बताया कि पालिका की ओर से इस ट्रेन को नियमित करने के लिए रेलमंत्री से एक प्रस्ताव भेजा जाएगा।