- Hindi News
- जिला खेलों में बवानीखेड़ा की टीमें बनीं चैंपियन
जिला खेलों में बवानीखेड़ा की टीमें बनीं चैंपियन
भीमस्टेडियम में शुक्रवार से शुरू हुई दो दिवसीय राजीव गांधी खेल अभियान की जिला स्तरीय स्पर्धा का शनिवार को समापन हुआ। स्पर्धाओं में बवानीखेड़ा की लड़कियों ने अपना दबदबा कायम किया। दूसरे दिन स्पर्धा का शुभारंभ जिला खेल एवं कार्यक्रम अधिकारी छाजूराम गाेयत ने किया तो शाम को विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करने एडीसी विजय कुमार पहुंचे। खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए एडीसी ने कहा कि खेल को खेल भावना से खेलना चाहिए। एडीसी ने स्पर्धाओं में पहला, दूसरा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पदक ट्राफी देकर सम्मानित किया।
इस मौके पर अलग अलग स्पर्धाओं के कोच खिलाड़ी उपस्थित थे। लड़कियों की हॉकी स्पर्धा का फाइनल मैच बवानीखेड़ा दादरी द्वितीय के मध्य खेला गया। इसमें बवानीखेड़ा की टीम ने दादरी द्वितीय को हराकर पहला स्थान, दादरी द्वितीय ने दूसरा भिवानी की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसी प्रकार लड़कियों के कबड्डी स्पर्धा में बवानीखेड़ा की टीम ने पहला, दादरी द्वितीय ने दूसरा तोशाम की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की वाॅलीबाल स्पर्धा में बवानीखेड़ा की टीम ने पहला, कैरू की टीम ने दूसरा दादरी द्वितीय की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। लड़कियों की हैंडबाल स्पर्धा में बहल की टीम ने पहला, बाढड़ा की टीम ने दूसरा भिवानी की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फुटबाल स्पर्धा में बवानीखेड़ा की टीम ने पहला, कैरू की टीम ने दूसरा दादरी द्वितीय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
इसी प्रकार लड़कों की हॉकी स्पर्धा में बवानीखेड़ा ने पहला, भिवानी ने दूसरा तोशाम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी स्पर्धा में बवानीखेड़ा की टीम ने पहला, भिवानी ने दूसरा दादरी द्वितीय ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। वाॅलीबाल स्पर्धा में बहल की टीम ने पहला, बाढड़ा की टीम ने दूसरा दादरी द्वितीय की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। फुटबाल स्पर्धा में बवानीखेड़ा की टीम ने पहला, भिवानी की टीम ने दूसरा तोशाम की टीम ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
भिवानी. भीम स्टेडियम में जिला स्तरीय पायका खेलकूद प्रतियोगिता के कबड्डी मैच में अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम की खिलाड़ी को पकड़ने का प्रयास करती खिलाड़ी।