- Hindi News
- रिफ्रेशमेंट के साथ किराये से खिलाड़ी उत्साहित
रिफ्रेशमेंट के साथ किराये से खिलाड़ी उत्साहित
सर,सेब का साइज बड़ा है दो नहीं खाए जा रहे एक घर ले जाऊं क्या। इस तरह के सवाल राजीव गांधी खेल अभियान के तहत भीम स्टेडियम में चली जिला स्तरीय स्पर्धाओं में खिलाड़ी अपने साथ आए स्कूल स्टॉफ सदस्यों से पूछते नजर आए। क्योंकि इस बार इस बार भीम स्टेडियम में हुई जिला स्तरीय राजीव गांधी खेल अभियान के तहत अलग अलग खंडों से आने वाले खिलाड़ियों को किराये के साथ अलग से रिफ्रेशमेंट दी गई।
दैनिक भास्कर संवाददाता ने जब खिलाड़ियों से बात कि तो उन्होंने बताया कि रिफ्रेशमेंट के नाम पर खाना पूर्ति नहीं की जा रही है। अच्छे क्वालिटी के सेब संतरे उन्हें मिल रहे हैं। पिछली साल खिलाड़ियों को किराया और रिफ्रेशमेंट के नाम पर सिर्फ 50 रुपये दिए गए थे। इससे लोहारू, बहल, सिवानी, बाढड़ा, जुई, कैरू, ढिगावा, दादरी बवानीखेड़ा ब्लॉक से जिला स्तरीय स्पर्धाओं में भाग लेने आए खिलाड़ियों का किराया भी पूरा नहीं होता था। सरकार खेल विभाग ने खिलाड़ियों की इस समस्या को देखते हुए यह निर्णय लिया। खिलाड़ियों को किराया रोडवेज बस में लगने वाले किराये के हिसाब से मिला है।
इस समय रोडवेज बस में लोहारू सिवानी का किराया 47 रुपये, बहल का 45 रुपये, ढिगावा का 35 रुपये, दादरी जुई का 24 रुपये और तोशाम का एक साइड का किराया 20 रुपये है। इससे पिछली साल खिलाड़ियों को किराया और रिफ्रेशमेंट के नाम पर मात्र 50 रुपये मिले थे। जिससे खिलाड़ियों का आने जाने का किराया भी पूरा नहीं होता था और स्पर्धा में भाग लेने के लिए आने वाले खिलाड़ियों का आने जाने का किराया स्वयं ही भुगतना होता है। ऐसे में कई खिलाड़ी किराये को लेकर स्पर्धा में भाग लेने नहीं पहुंचते थे। सरकार द्वारा यह स्पर्धा ग्रामीण आंचल के खिलाड़ियों की प्रतिभा को निखारने के लिए ही शुरू किया हुआ है। इसलिए सरकार और खेल विभाग ने विचार-विमर्श कर इस बार खिलाड़ियों को आना जाना का किराया और रिफ्रेशमेंट देने का फैसला किया था।
इसी प्रकार पिछली साल राजीव गांधी खेल अभियान में पहला,दूसरा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को पदक नहीं दिए गए थे और उससे पहले पदक दिए जाते थे। इससे खिलाड़ियों का मनोबल टूटा था। इसी बात को ध्यान में रखते हुए सरकार ने दोबारा से पहला, दूसरा तीसरा स्थान प्राप्त करने वाले खिलाड़ियों को दोबारा से पदक देने का फैसला किया।
फैसला खिलाड़ी हित में
इस बारे में जब जिला खेल एवं