पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मनरेगा की मजदूरी में हेराफेरी का आरोप

मनरेगा की मजदूरी में हेराफेरी का आरोप

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाढड़ा | हुईगांव के व्यक्ति ने ग्राम पंचायत की मनरेगा स्कीम के तहत करवाए गए कार्य की मजदूरी की राशि को खाते से निकालने की शिकायत मुख्यमंत्री को कर कार्रवाई की मांग की है। भरथ सिंह गांव हुई ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में लिखा है कि वह गरीब आदमी है उसने ग्राम पंचायत द्वारा मनरेगा स्कीम के तहत करवाए गए कार्य में मजदूरी की है। इसके लिए डालावास गांव के डाकखाने में उसने खाता भी खुलवाया था। ग्राम पंचायत द्वारा करवाए गए कार्य के बाद जब वह डाकखाने में अपनी मजदूरी की राशि लेने गया तो मजदूरी की राशि उसके खाते निकल चुकी थी।