- Hindi News
- भिवानी में सभी विस क्षेत्रों के मतों की गिनती
भिवानी में सभी विस क्षेत्रों के मतों की गिनती
जिलेके सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती इस बार भिवानी में ही होगी। इसके लिए जिला प्रशासन ने जगहों का चयन कर लिया है। उनकी अनुमति के लिए प्रशासन ने उच्चाधिकारियों के पास प्रपोजल बनाकर भेजा है।
प्रदेश में 2005 में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान लोहारू विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती लोहारू में हुई थी। इसके अलावा बाढड़ा और दादरी विस के मतों की गिनती दादरी में हुई थी। बाकि विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती भिवानी में ही हुई थी। इसके बाद प्रदेश में 2009 में हुए विधानसभा चुनावों के दौरान बाढड़ा और दादरी विस के मतों की गिनती दादरी के जेवीएमजीआरआर कॉलेज में हुई तो बाकि विस क्षेत्रों के मतों की गिनती भिवानी में हुई थी। वहीं हाल ही में हुए लोकसभा चुनावों के दौरान बवानीखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के मतों की गिनती बवानी खेड़ा का हिसार संसदीय क्षेत्र में होने के कारण हिसार में की गई थी। बाकि पांच विस क्षेत्रों के मतों की गिनती भिवानी के शिक्षा बोर्ड में हुई थी।
इसबार सभी की गिनती भिवानी में
प्रदेशमें 15 अक्टूबर को होने वाले विधानसभा चुनावों के बाद जिले के सभी विधानसभा क्षेत्रों की ईवीएम को भिवानी में लाया जाएगा। यहां आने के बाद बवानीखेड़ा विस की ईवीएम को राजीव गांधी महिला कॉलेज और बाकि अन्य पांचों भिवानी, तोशाम, लोहारू, बाढड़ा और दादरी विस की ईवीएम को शिक्षा बोर्ड में मंगाया जाएगा। इसके बाद 19 को जिले की सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती जिला मुख्यालय पर ही की जाएगी।
प्रशासनको नहीं करनी पड़ेगी ज्यादा मशक्कत
जिलेके विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती अलग अलग जगहों पर कराने के लिए प्रशासन को किसी अप्रिय घटना से निपटने के लिए सभी जगहों पर सुरक्षा प्रबंध करने पड़ते थे। अगर मतों की गिनती के दौरान किसी जगह पर बड़ा फसाद हो तो उस पर काबू पाने के लिए प्रशासन को ज्यादा मेहनत करनी पड़ती थी। इसी बात को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्रों के मतों की गिनती जिला मुख्यालय पर कराने का फैसला लिया है।
इसके पीछे प्रशासन का तर्क है कि मतदान के दौरान पूरा प्रशासनिक अमला जिला मुख्यालय पर ही रहेगा। वह भी कुछ मीटर की दूरी पर। इसलिए अगर किसी मतगणना केंद्र पर किसी तरह का विवाद हो तो उस पर पल भर में ही काबू पाया जा सकेगा। इसका एक कारण यह भी है क