पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • सामान्य आब्जर्वर नियुक्त किए

सामान्य आब्जर्वर नियुक्त किए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भिवानी निर्वाचनआयोग ने विधानसभा चुनाव में विधानसभा क्षेत्र लोहारू बाढड़ा के लिए यूपी कॉडर 2002 बैच के आईएएस अधिकारी एसएस मिश्रा को सामान्य ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। उनका मोबाइल नंबर 9728913611 है। सामान्य पर्यवेक्षक उम्मीदवारों, आम जनता राजनीतिक दलों से रोजाना शाम चार से पांच बजे तक लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह स्थित उपमंडल अधिकारी बिजली के कार्यालय में समस्याएं सुनेंगे। इसी प्रकार विधानसभा क्षेत्र भिवानी चरखी दादरी के लिए उड़ीसा कॉडर 1993 बैच के आईएएस अधिकारी सुरेन्द्र सिंह को सामान्य ऑब्जर्वर नियुक्त किया है। उनका मोबाइल नंबर 9728976819 है। इन क्षेत्रों के आम नागरिक चुनाव संबंधी किसी भी तरह की समस्या के लिए लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह स्थित इसी कार्यालय में रोजाना शाम तीन से पांच बजे तक अपनी समस्याएं रख सकते हैं।