कबड्डी में भिवानी ने बाढड़ा को हराया
भीमस्टेडियम में शुक्रवार को राजीव गांधी खेल अभियान (पायका) की दो दिवसीय जिला स्तरीय स्पर्धा शुरू हुई। स्पर्धा में खिलाड़ियों ने वालीबाल, फुटबाल, हॉकी, बॉक्सिंग, कबड्डी, हैंडबाल हॉकी में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। पहले दिन स्पर्धा में मुख्य अतिथि एसडीएम सतीश कुमार अध्यक्षता जिला खेल एवं युवा कार्यक्रम अधिकारी छाजू राम गोयत ने की।
फुटबाल स्पर्धा में भिवानी की टीम ने सिवानी की टीम को 2-0 से, बवानीखेड़ा की टीम ने कैरू की टीम को 1-0 से, बाढड़ा की टीम ने सिवानी की टीम को 1-0 से, बवानीखेड़ा की टीम ने दादरी प्रथम की टीम को 2-0 से, बवानीखेड़ा की टीम ने दादरी प्रथम को भिवानी की टीम ने तोशाम की टीम को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। हैंडबाल में भिवानी की टीम ने तोशाम की टीम को 11-7 से, बहल की टीम ने सिवानी की टीम को 8-6 से, दादरी ने कैरू की टीम को 16-11 से, बाढड़ा की टीम ने बहल की टीम को 21-12 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। बॉक्सिंग स्पर्धा के 48 किलोग्राम भारवर्ग में प्रवेन ने युवराज को, दीपक ने अनुज को, रोहित ने सचिन को हराया। 50 किलोग्राम भारवर्ग में रिंकू ने हितेश को हराया 52 किलोग्राम भारवर्ग में अमित ने हितेश को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। कबड्डी में भिवानी की टीम ने बाढड़ा की टीम को, बवानीखेड़ा की टीम ने लोहारू की टीम को, तोशाम ने बहल की टीम को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए एसडीएम सतीश कुमार ने कहा कि खेलों का जीवन में बहुत महत्व है। खेल को खेल की भावना से खेलना चाहिए। छाजू राम गोयत ने कहा कि जिले के खिलाड़ियों ने राज्य राष्ट्रीय विश्व स्तर पर देश का नाम रोशन किया है और आगे भी करते रहेंगे। खिलाड़ी को कभी भी हार से निराश नहीं होना चाहिए। इस मौके पर कोच सुंदर, विष्णु भगवान, कमल, संजय, कृष्ण ढांडा, मदन पाल, दलबीर, विरेंद्र, जगबीर सहित अनेक खिलाड़ी खेलप्रेमी उपस्थित थे।
भीम स्टेडियम में जिला स्तरीय पायका प्रतियोगिता के हॉकी मैच में खेलते दादरी प्रथम बवानीखेड़ा के खिलाड़ी।
इब नहीं जाण दयांगै...। भीम स्टेडियम में जिला स्तरीय पायका प्रतियोगिता के कबड्डी मैच में अपनी प्रतिद्वंद्वी बवानीखेड़ा टीम के खिलाड़ी को पकड़ने का प्रयास करते दादरी प्रथम के खिलाड़ी।