पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पिस्तौल के बल पर छीन ले गए कार पुिलस ने एक घंटे में खोज निकाली

पिस्तौल के बल पर छीन ले गए कार पुिलस ने एक घंटे में खोज निकाली

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाढड़ा। गांव के समीप रविवार देर रात चार अज्ञात युवक पिस्तौल की नोक पर एक गाड़ी को छीनकर फरार हो गए। पुलिस ने सूचना मिलते ही कार्रवाई की और एक घंटे बाद गाड़ी को बरामद कर लिया। हंसावास कलां गांव का राजेश रविवार देर रात अपने परिवार के साथ दिल्ली से अपने गांव हंसावास कलां गांव रहा था। टोयटा गाड़ी हुई गांव के समीप पहुंची तो अचानक पीछे से रही एक बिना नंबर की गाड़ी ने ओवरटेक कर गाड़ी के आगे लगा दिया। गाड़ी चालक जब तक कुछ समझ पाते उससे पहले गाड़ी में सवार युवकों ने पिस्तौल को चालक की कनपटी पर रखकर गाड़ी से उतार दिया था तथा दूसरे युवक ने राजेश के सिर पर पिस्तौल रखते हुए उसे परिवार समेत उतरने की चेतावनी दी। युवकों ने राजेश के पिता, पत्नी उसके बच्चों को गाड़ी से नीचे उतार दिया तथा उनके मोबाइल नकदी छीन ली। बदमाश उनकी गाड़ी को लेकर फरार हो गए।

चरखीदादरी के तरफ से रही एक निजी बस को रुकवाया तथा बाढड़ा पुलिस थाने में पहुंचकर गाड़ी लूट के बारे में जानकारी दी। पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए अटेला चौक पर नाका लगवाया। जिला मुख्यालय भिवानी साथ लगते जिलों के पुलिस अधिकारियों को सूचित किया गया। टैक्सी चालक ने घटना के बारे में टैक्सी मालिक को सूचना दी। इस पर टैक्सी मालिक ने गाड़ी में लगे जीपीएस सिस्टम से जानकारी हासिल कर पुलिस को जानकारी उपलब्ध करवाई। बाढड़ा पुलिस ने लोकेशन के आधार पर डोहका हरिया में नाका लगाया तथा गाड़ी का पीछा किया। गाड़ी में सवार दोनों युवकों ने पीछा कर रहे पुलिस वाहन को देखकर बौखला गए तथा जल्दबाजी में वाहन पेड़ से टकरा गए। पुलिस वहां पहुंची उससे पूर्व ही दोनों युवक अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से फरार हो गए। पुलिस ने गाड़ी से पिस्तौल को कब्जे में ले लिया तथा दिल्ली के विष्णु गार्डन चालक इंद्रजीत सिंह के बयान पर भादस की धारा 279, 336, 392, 427 के तहत अज्ञात लुटेरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दोषियों को शीघ्र पकड़ा जाएगा : देशराज
थानाप्रभारी देशराज जांगड़ा ने बताया कि पुलिस ने सूचना मिलते ही तत्परता से कार्रवाई कर गाड़ी को बरामद कर लिया। दोषियों को पकड़ने के लिए टीमों का गठन किया गया है तथा दोषियों को शीघ्र पकड़ा जाएगा।