- Hindi News
- खंड कार्यालय के जीर्णोद्धार उपरांत उद्घाटन किया
खंड कार्यालय के जीर्णोद्धार उपरांत उद्घाटन किया
बाढड़ा | विधायकसुखविंद्र मांढी ने सोमवार को खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में कार्यालय के जीर्णोद्धार के पश्चात कार्यालय का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने पंचायत समिति सदस्यों अधिकारियों की बैठक लेकर समिति के विकास कार्यों की समीक्षा की। खंड विकास एवं पंचायत कार्यालय में पंचायत समिति सदस्यों की बैठक की अध्यक्षता चेयरपर्सन बाला देवी ने की। बैठक में विधायक सुखविंद्र विशेष तौर से आमंत्रित थे। उन्होंने पंचायत समिति सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र की जनता ने आप लोगों को विकास की जिम्मेदार सौंप खंड कार्यालय में भेजा था। आज प्रदेश में भाजपा की सरकार बन चुकी है। भाजपा ग्रामीण विकास के प्रति गंभीर है आप अपने क्षेत्रों की समस्या उन्हें बताए ताकि उनका समाधान करवाया जा सकें। उन्होंने इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्यों से पूर्व में उनके क्षेत्रों में खर्च हुई राशि उनकी प्रोग्रेस रिपोर्ट पर बातचीत की। पंचायत समिति सदस्यों ने कई गांवों में सरपंचों पर उनके द्वारा भेजी गई राशि में गोलमाल करने कार्य में लापरवाही बरतने की शिकायत की। जिस पर विधायक ने उन कार्यों की जांच करने के आदेश दिए तथा उनकी रिपोर्ट उनको भेजने के लिए कहा। खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी सोमबीर कादयान ने समिति की खर्च राशि का ब्योरा पढ़कर सुनाया।
खंड विकास एवं पंचायत भवन का उद्धघाटन करते विधायक सुखविन्द्र मांढी।