पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एएफएसओ की जांच रिपोर्ट में सब इंस्पेक्टर ने शामिल होने से किया इंकार

एएफएसओ की जांच रिपोर्ट में सब इंस्पेक्टर ने शामिल होने से किया इंकार

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जिलाखाद्य आपूर्ति नियंत्रक के आदेश पर लगभग चार माह पूर्व हुई स्थानीय गैस एजेंसी जांच में एएफएसओ द्वारा दर्शाए गए सब इंस्पेक्टर ने शपथपत्र देकर जांच में शामिल होने से ही साफ इंकार कर दिया। इससे एएफएसओ द्वारा बनाई जांच रिपोर्ट पर सवाल उठ गए हैं।

जिला खाद्य एवं आपूर्ति नियंत्रक ने आरटीआई एक्टिविस्ट राकेश चांदवास की शिकायत पर स्थानीय गैस एजेंसी द्वारा गोदाम पर रिफिल सिलेंडर के बदले निर्धारित मूल्य से अधिक की वसूली करने का आरोप लगाया था। जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक ने मामले की जांच का जिम्मा चरखीदादरी के एएफएसओ सतबीर सिंह को सौंपा गया था। सहायक खाद्य आपूर्ति अधिकारी सतबीर सिंह ने 11 जुलाई को शिकायतकर्ताओं को दादरी कार्यालय में तलब किया था जिसमें लगभग 17 शिकायतकर्ताओं ने शपथ पत्रों सहित उपस्थित होकर हस्ताक्षरयुक्त शपथ पत्रों की प्रति सौंपी थी। इसके बाद जांच अधिकारी सतबीर सिंह 17 जुलाई को खंड के गांव पंचगांव बाढड़ा में कुछ उपभोक्ताओं के बयान दर्ज किए थे। जांच के दौरान इंस्पेक्टर मनफूल सिंह सब इंस्पेक्टर जयप्रकाश को जांच में शामिल दिखाया गया था तथा उनके द्वारा कुछ उपभोक्ताओं के बयान तस्दीक दिखाए थे।

शपथपत्र में सब इंस्पेक्टर जयप्रकाश ने एएफएसओ के विश्वास में गलत तरीके से तस्दीक करने का आरोप लगाया। खाद्य आपूर्ति विभाग के सब इंस्पेक्टर जयप्रकाश ने शपथ पत्र में लिखा है कि 17 जुलाई को गैस एजेंसी मामले की जांच में विनोद कुमार के बयान तस्दीक किए थे, लेकिन वे मैंने अपने अधिकारी सतबीर सिंह के विश्वास पर किए थे। उपभोक्ता ने मेरे सामने कोई हस्ताक्षर नहीं किए बल्कि एएफएसओ स्वयं हस्ताक्षर करवाकर लाए थे। शपथ पत्र एसडीएम चरखी दादरी को भेज दिया गया है।