पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विभाग चाहे तो कुड़ल में कॉलेज के लिए हो सकती है भवन की भी व्यवस्था

विभाग चाहे तो कुड़ल में कॉलेज के लिए हो सकती है भवन की भी व्यवस्था

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
11फरवरी को आयोजित बहल रैली में कुड़ल में कॉलेज खोलने के क्षेत्र की लगभग चार दर्जन पंचायतों ने मांग की थी। मांगें पूरी करने के लिए सीएम मनोहर लाल खट्टर ने जमीन देने की बात कही थी। ग्रामीणों ने कहा कि विभाग चाहे तो कॉलेज के लिए भवन भी मिल सकता है। रैली में आए सभी अतिथियों ने दोनों मांगों को जायज ठहराते हुए इन्हें जरूरी बताया। ग्रामीणों की नजर अब विभागीय कार्रवाई पर टिक गई है।

गौरतलब है कि 6 अप्रैल 2015 को बाढड़ा रैली में ढिगावा मंडी के लिए कन्या स्कूल की मांग को पूरा करने के लिए सीएम ने जल्द स्कूल निर्माण की बात कही थी। नई पंचायतों का गठन होते ही गांव कुड़ल के नवनियुक्त सरपंच प्रतिनिधी के नेतृत्व में 11 फरवरी को बहल रैली में कुड़ल गांव में डिग्री कॉलेज खोल जाने की मांग की थी। इस मांग पूरा करने के लिए समर्थन बढ़ता देख रैली के आयोजक जेपी दलाल ने भी अपने मांग पत्र में कुड़ल के डिग्री कॉलेज को बड़ी और आवश्यक बताया। बहल रैली को संबोधित करते हुए सीएम मनोहरलाल खट्टर ने सभी मांगों को मानने का आश्वासन दिया।

{बहल रैली में 48 पंचायतों ने सीएम के सामने रखी थी मांग

ये हो सकता है

कुड़लडिग्री कॉलेज की मांग कर रही समिति का नेतृत्व कर रहे रामकिशन शर्मा ने बताया कि सीएम साहब ने कॉलेज के लिए जमीन मांगी है। इसके विपरीत यदि विभाग चाहे तो कुड़ल में शिक्षा विभाग के पास कन्या प्राथमिक पाठशाला का भवन खाली है। उसको प्राथमिक पाठशाला में शामिल किया गया। अब प्राथमिक पाठशाला में लगभग 20 कमरे हैं जहां कक्षा एक से 12 तक की कक्षाएं लगाई जा सकती हैं और वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के दो दर्जन कमरों में कॉलेज की पढ़ाई शुरू की जा सकती है। शिक्षण स्टॉफ के अलावा लगभग सभी मूलभूत आवश्यकता पूरी होती नजर रही है। आने वाले सत्र में कुड़ल डिग्री कॉलेज शुरू किया जाता है तो इसी साल 12वीं पास करने वाले लगभग 1500 विद्यार्थियों को सीधा लाभ होगा।

खबरें और भी हैं...