पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • साहब : बर्बाद फसलों की गिरदावरी शुरू करवा दो

साहब : बर्बाद फसलों की गिरदावरी शुरू करवा दो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखिलभारतीय किसान सभा ने तहसील मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन धरना देकर किसानों की मांगों को लेकर तहसीलदार के माध्यम से उपमंडल अधिकारी चरखी दादरी को ज्ञापन भेजा है।

गुरुवार को अखिल भारतीय किसान सभा के नेतृत्व में क्षेत्र के किसान सुबह से ही तहसील मुख्यालय के समक्ष एकत्रित हुए जहां तहसील मुख्यालय के समक्ष प्रदर्शन कर धरना दिया। सभा के प्रदेश अध्यक्ष मा. शेर सिंह ने कहा कि प्रदेश का किसानों की फसलें बारिश होने बिजली की कमी के कारण खराब हो चुकी हैं। प्रदेश सरकार ने सूखाग्रस्त तो घोषित कर दिया लेकिन अभी तक प्रशासन की लापरवाही उदासीन कार्यशैली के कारण स्पेशल गिरदावरी शुरू नहीं करवाई गई है। किसानों की हालत प्रतिदिन माली होती जा रही है लेकिन प्रदेश सरकार उनके हितों की ओर ध्यान नहीं दे रही हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने शीघ्र ही खराब फसलों की स्पेशल गिरदावरी शुरू नहीं करवाई वे आंदोलन चलाने के लिए मजबूर होंगे। किसानों ने तहसीलदार राजेश पूनिया के माध्यम चरखी दादरी के उपमंडल अधिकारी को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में सूखाग्रस्त क्षेत्र में स्पेशल गिरदावरी कराने की मांग की गई।