पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मांगें नहीं मानी तो करेंगे आंदोलन

मांगें नहीं मानी तो करेंगे आंदोलन

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बुधवारको सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा का जिला स्तरीय सम्मेलन महम रोड पर संघ के कार्यालय में हुआ। सम्मेलन की अŠध्यक्षता संघ के जिला प्रधान जयप्रकाश परमार ने की तथा मंच संचालन जिला सचिव मास्टर सुखदर्शन सरोहा ने किया। सम्मेलन में मुख्य वक्ता के रूप में संघ के राज्य वरिष्ठ उपप्रधान सरबत सिंह पूनिया, प्रेस सचिव मास्टर वजीर सिंह तथा रा’ज्य सचिव सुखदेव सिंह उपस्थित रहे।

सम्मेलन में सरबत सिंह पूनिया ने कहा कि पिछली सरकार में संƒघर्ष करके मनवाई गई मांगों को प्रदेश सरकार वापिस ले रही है, भर्तियों पर रोक लगाकर बेरोजगारों के रोजगार के अवसर खˆत्म किए जा रहे हैं, कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया जा रहा है। पंजाब के समान वेतनमान पर समीक्षा का बहाना बनाकर रोक लगाई जा रही है, गेस्ट टीचरों को हटाया जा रहा है, सभी भर्ती बोर्ड भंग कर दिए गए हैं।

पिछली सरकार द्वारा भर्ती किए 16000 कर्मचारियों को ’ज्वाइनिंग नहीं करवाया जा रहा है। जब से हरिया‡णा प्रदेश में भाजपा सरकार आई है किसानों को खाद भी थानों में मिल रही है। Ÿ सर्व कर्मचारी संघ शिक्षा बोर्ड के आ‹दोलन का समर्थन करता है उनकी जायज मांग शीघ्र नहीं मानी गई तो आंदोलन पूरे हरिया‡णा का बन जाएगा जिसकी जिम्मेदारी प्रदेश सरकार की होगी। सम्मेलन में र| कुमार जिंदल, आजाद सिवाच, नरें‹द्र दिनोद, सतबीर शर्मा, धर्मबीर सिंह, सहदेव सिंह, मुकेश कुमार, सुभाष कौशिक, भिवानी Žब्लॉक के प्रधान महे‹द्र सिंह बडाला, सचिव बलवान सिंह दहिया, दादरी के प्रधान राजकुमार घीकाड़ा, बवानी खेड़ा संदीप सोरखी, लोहारू विजय जांगड़ा, बाढड़ा मा. रामपाल, सचिव प्रमि‹ंद्र, भिवानी प्रधान जितें‹द्र कुमार, जुई ब्लॉक के प्रधान राजे‹ंद्र झोझू, सचिव रामजीवन, तोशाम के प्रधान विजयवीर नैन, रोडवेज राजकुमार दलाल, रामफल डूडी, बिजली बोर्ड से बलजीत, फतेहसिंह आदि थे।

सम्मेलन को संबोधित करते अध्यापक नेता मास्टर वजीर सिंह।