अनियंत्रित ट्रैक्टर दुकान में घुसा
बाढड़ा| क्रांतिकारीचौक पर एक अनियंत्रित ट्रैक्टर सड़क के साथ खड़ी रेहड़ी को धकेलते हुए दुकान में जा घुसा, लेकिन दुकानदार अन्य सवारी बाल-बाल बच गए।
बुधवार देर शाम चौक पर स्थित रमा गिफ्ट सेंटर उसके साथ की दुकानों पर लोग खरीददारी कर रहे थे। इसी दौरान एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर रेहड़ी से टकराकर दुकान में जा घुसा। इससे दुकान आसपास खड़े लोगों में भगदड़ मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोहारू रोड पर से रहे ट्रैक्टर के दुकान में घुसने से अचानक लोग भाग निकले नहीं तो बड़ा हादसा हो सकता था। ट्रैक्टर के पीछे दो ट्रालियां जोड़ रखी थी। इसके कारण रेहड़ी वालों को काफी नुकसान हुआ वहीं दुकानदारों को भी नुकसान उठाना पड़ा। कुछ दुकानदारों ने ट्रैक्टर चालक की पिटाई करने को दौड़े लेकिन आसपास के बुजुर्ग लोगों ने उसको छुड़वाया। थाना प्रभारी देशराज जांगड़ा ने घटना पर तत्परता से पहुंच कर घटना की जानकारी ली। लेकिन ट्रैक्टर चालक द्वारा दुकानदारों से माफी मांग जाने से दुकानदारों ने माफ कर दिया।
दुकान में ट्रैक्टर घुसने के दौरान एकत्र हुए लोग।