- Hindi News
- महापंचायत के लिए दो सांसदों छह विधायकों को निमंत्रण भेजा
महापंचायत के लिए दो सांसदों छह विधायकों को निमंत्रण भेजा
भिवानी | निमड़ीवालीमें पावर ग्रिड कारपोरेशन के खिलाफ 14 फरवरी को गांव में होने वाली महापंचायत की सफलता को लेकर गुरुवार को भाकियू किसानों ने अनेक गांवों में जनसंपर्क अभियान चलाया।
ग्रामीणों ने महापंचायत में शामिल होने के लिए जिले के सभी छह विधायकों के साथ साथ भिवानी महेंद्रगढ़ लोकसभा सांसद धर्मवीर सिंह हिसार के सांसद दुष्यंत सिंह चौटाला को ग्रामीणों ने निमंत्रण भेजा है। महापंचायत को भाकियू के प्रदेश अध्यक्ष गुरनाम सिंह, राकेश टिकैत भाकियू के जिला अध्यक्ष धर्मपाल बाढड़ा संबोधित करेंगे। भाकियू के ब्लाक प्रधान किसान नेता राकेश आर्य ने बताया कि महापंचायत में ज्यादा से ज्यादा किसानों को शामिल होने का न्यौता देने के लिए जनसंपर्क अभियान चलाया हुआ है। गुरुवार को राकेश आर्य ने छपार, नरसिंहवास, रूपगढ़, झिरवाई, राजगढ़, नवां राजगढ़ नंदगांव का दौरा किया। उन्होंने ग्रामीणों को रैली का न्यौता देते हुए कहा कि पावर ग्रिड प्रबंधन टॉवर पोल लगाने की एवज में किसानों को जमीन का अधिगृहीत मूल्य नहीं दे रही है। पहले से अधिगृहीत की गई भूमि की अभी तक अदायगी नहीं की गई है। जनसंपर्क अभियान में सरपंच शेर सिंह, सुखबीर, राकेश, धर्मबीर फौगाट, मीर सिंह, उमेद फौगाट, अजय बोहरा, जागेराम, जगरूप, बलवान, मांगेराम, कृष्ण, चंद्र सिंहमार, मनोज गिल, टोनी, मोटा दहिया, मामन श्योराण सतबीर सिंह बोहरा आदि थे।