- Hindi News
- लाखों के सपने दिखाने वाले दगाबाजों पर केस
लाखों के सपने दिखाने वाले दगाबाजों पर केस
इस तरह विभिन्न पदों से नवाजा जाता था कंपनी में
स्कीम में एलआईसी कराने का दिया था आश्वासन
इन पर केस दर्ज
वीनस डाटा कंपनी चला रही थी चेन सिस्टम
वेदप्रकाशने न्यायालय में बताया कि वह फर्नीचर की दुकान चलाता है। कंपनी बताने वाले पांचों युवकों ने उसकी प|ी पिंकी से 7 हजार 200 रुपये लिए थे तथा इसके बाद मेंबर बनाने पर कमीशन देने का लालच दिया तो उसने लगभग 37 लोगों को स्कीम से जोड़ा। कंपनी प्रबंधकों ने उसे इसके बदले में उसे सिक्योरिटी सर्टिफिकेट दिया तथा शेष के सर्टिफिकेट नहीं दिए। कंपनी प्रबंधकों ने उससे 2 लाख 66 हजार रुपये की राशि ऐंठ ली। बाद में पता चला की इंटरनेट पर इस नाम की कोई कंपनी नहीं है और ही बाढड़ा में कंपनी का कोई शाखा आफिस है। पैसे वापस मांगने पर पर दुकान उठाकर भगाने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पीड़ित ने न्याय के लिए न्यायालय का दरवाजा खटखटाया।
^अभी मैं बाहर हूं। जैसे ही लौट कर आऊंगा अदालत के आदेशों का नियम पढ़ने के बाद मामला दर्ज कर लिया जाएगा। देशराजजांगड़ा, थानाप्रभारी, बाढड़ा
विनस डाटा लैबस प्रा. लि. रोहिणी, नई दिल्ली नामक कंपनी के चेयरमैन कुलजीत बाढड़ा, निदेशक सुभाष कुल्हाड़िया गांव कुहाड़वास, जयप्रकाश जेवली, अमरदीप जेवली, राजेश चांदवास थे, जिनके खिलाफ न्यायालय ने केस दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
शिकायतकर्ता ने अपनी शिकायत में कंपनी प्रबंधकों पर कंपनी से जुड़ने वाले लोगों को जीवन मुहैया करवाने का आश्वासन दिया था लेकिन कोई बीमा उपलब्ध नहीं करवाया।
कंपनी की ओर से अन्य सदस्यों के जोड़ने पर प्रथम ग्रुप एसोसिएट, दूसरी बार सीनियर ग्रुप एसोसिएट, तीसरी बार ग्रुप एडवाइजर, चौथे स्थान पर स्टार एडवाइजर, 5वां स्थान स्टार एडवाइजर, छठा स्थान विनस एडवाइजर तथा 7वें स्थान पर विनस पद मिलता था।
भास्कर न्यूज | बाढड़ा
आमआदमी को चैन सिस्टम के माध्यम से रातों रात लखपति बनाने के सपना दिखाने वाली विनस डाटा लैबस प्रा. लि कंपनी के चेयरमैन सहित चारों निदेशकों के खिलाफ कोर्ट ने पुलिस को धोखाधड़ी जान से मारने की धमकी देने का मामला दर्ज करने का आदेश दिया है। वेदप्रकाश जांगड़ा ने चरखी दादरी न्यायालय में याचिका दायर कर उसके साथ लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने की शिकायत कर न्याय दिलाने की मांग की थी।
उसने न्यायालय में कस्बे आसपास के गांवों के चार-पांच युवकों पर विनस डाट