तालाब में डूबने से बच्ची की मौत
बाढड़ा| काकडोलीहट्टी गांव में एक लड़की की गांव के ही तलाब में डूबने से मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर घटना की जांच की। दर्शन कुमार ने बताया कि वे मंगलवार को खेत में गए हुए थे। शाम को खेत से वापस घर लौटे तो उनकी छह वर्षीय लड़की घर से लापता थी। परिजनों ने लड़की की खोज की लेकिन कहीं नहीं मिली। इसके बाद उन्होंने छह वर्षीय बच्ची के लापता होने के बारे में पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही पुलिस ने गांव में पहुंच कर तलाशी अभियान चलाया। पुलिस ने खेतों की तलाशी के बाद शामलाती तलाब की तरफ तलाशी ली तो तलाब से छह वर्षीय बच्ची का शव बरामद हुआ।