पर्यावरण संरक्षण पर हुई संगोष्ठी
बहल। राजकीयकन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में गुरुवार को पर्यावरण संरक्षण नैतिक मूल्यों विषयों को लेकर संगोष्ठी हुई। इसमें त्रिवेणी बाबा सत्यवान ने स्कूल की छात्राओं स्कूल के शिक्षकों की पर्यावरण संरक्षण पर की गई पहल का स्वागत किया। इस दौरान स्कूल की हर छात्रा ने हर साल 10 पौधे लगाकर स्कूल परिसर अपने आसपास के क्षेत्र को हराभरा बनाने की शपथ ली गई।
इस अवसर पर स्कूल के प्राचार्य राजकरण नागर, अंग्रेजी प्रवक्ता बिमला देवी ने भी संगोष्ठी को संबोधित किया। अपने संबोधन में त्रिवेणी बाबा ने कहा कि प्रकृति के कण कण में एकात्मकता का अनुभव करना तथा उसे यथासंभव कम से कम क्षति पहुंचाना भारतीय परंपराओं का आदर्श रहा है। इसी कारण भारतीय लोग अल्प संतोषी थे। उन्होंने कहा कि केवल चेतन पदार्थों में ही नहीं अपितु अचेतन पदार्थों यथा पर्वतों, नदियों, जलाशयों तथा सरोवरों को भी ईश्वरीय विभूति का अंश मानकर उनकी रक्षा करने का प्रय| करना चाहिए। इस अवसर पर प्रवक्ता महाबीर सिंह, कमला देवी, कविता मील, रेणु, सुनीता आदि थे।