31 अध्यापक होंगे सम्मानित
बहल | शिक्षाके क्षेत्र में सराहनीय काम करने वाले विभिन्न स्कूलों के 31 शिक्षकों को राह ग्रुप फाउंडेशन सम्मानित करेगा। इनमें गणित अध्यापक राजेश जैनावास को बैस्ट टीचर अवार्ड प्रदान करेगा। इन शिक्षकों को यह सम्मान जनवरी में होने वाले समारोह में दिया जाएगा। यह जानकारी राह ग्रुप के प्रवक्ता डाॅ. मनीष ढुल के ने दी। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर के 617 से अधिक स्कूलों के 2600 अध्यापकों ने इन पुरस्कारों के लिए विभिन्न माध्यमों से आवेदन किया था। इसमें हरियाणा प्रदेश में ग्रुप द्वारा हाल में आयोजित हरियाणा बिगेस्ट टेलेंट सर्च एग्जाम एचबीटीएसई प्रतियोगिता के आधार पर बहल के गांव शेरला में नियुक्त अध्यापक राजेश जैनावास का चयन बैस्ट टीचर अवार्ड के तौर पर किया है। इसी कड़ी में राह ग्रुप के बैस्ट टीचर अवार्ड के लिए दिवाकर जयंत हिन्दी प्राध्यापक राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय खदेड़, हाई स्कूल ढाणी गारण से एसएस अध्यापक जिले सिंह आदि को भी सम्मानित किया जाएगा।