कुरुक्षेत्र ने अंबाला को हराया
शेरलाके देवीलाल वाॅलीबाल एकेडमी खेल प्रांगण में दो दिवसीय राज्य स्तरीय यूथ वाॅलीबाल प्रतियोगिता शनिवार से शुरू हुई। इसमंे पहले दिन उद्घाटन मैच में खेलते हुए कुरुक्षेत्र ने अंबाला को 2-1 से हराया। वहीं देवीलाल एकेडमी ने पंचकूला को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
शनिवार से हरियाणा स्टेट वाॅलीबाल एसोसिएशन के तत्वावधान में हो रही राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में सभी जिलों समेत विभिन्न एकेडमियों की लड़कों की 36 टीमें लड़कियों की 15 टीमें भाग ले रही हैं। इस प्रतियोगिता का उद्घाटन शेरला के सरपंच रामकिशन ने किया जबकि अध्यक्षता वाॅलीबाल एसोसिएशन के महासचिव सूबे सिंह ने की। उद्घाटन मैच कुरुक्षेत्र अंबाला के बीच हुआ। इसमें कुरुक्षेत्र ने अंबाला को 2-1 से हराया। रविवार को करनाल, गुड़गांव, भिवानी, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, मेवात, पलवल, कैथल, पानीपत, सोनीपत, फरीदाबाद, सिरसा, हिसार, फतेहाबाद की टीमों के बीच मुकाबले होंगे।
इस दौरान स्वर्गीय केवलराम और उनकी प|ी स्वर्गीय नथियां देवी की याद में उनके बेटे हवलदार जसबीर सिंह ने खिलाड़ियों में 50 दर्जन केले और 50 लीटर दूध भेंट किया। उन्होंने कहा कि गांव में इस तरह की प्रतियोगिता होना अपने आप में गौरव की बात है। इसलिए वे अपने परिवार की ओर से इस तरह की प्रतियोगिताओं में अपनी ओर से पूरा सहयोग देते रहेंगे।
इस अवसर पर देवेंद्र फौगाट, समुद्र कोच, परमजीत फौगाट, पर जीत कोच, राकेश लांबा विक्रम लांबा ने भी खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया।
शेरला में वाॅलीबाल उद्घाटन मैच में खेलते अंबाला कुरुक्षेत्र के खिलाड़ी।