पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोपालवास का राजेश बना महाधिवक्ता

गोपालवास का राजेश बना महाधिवक्ता

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
होनहारबीर बान के होत चिकने पात। यह उक्ति एडवोकेट राजेश श्योराण पर सटीक बैठती है। एडवोकेट राजेश राज्य के अतिरिक्त महाधिवक्ता बने हैं। उनके चयन पर गांव गोपालवास में खुशी का माहौल है। यह पद पाने वाले वे लोहारू क्षेत्र के पहले अधिवक्ता हैं। राजेश कुमार श्योराण के चयन पर उनको बधाई देने का तांता लगा है।

राजेश कुमार श्योराण स्वतंत्रता सेनानी नंबरदार इंद्राज श्योराण के पौत्र तथा सेवानिवृत मुख्याध्यापक दरिया सिंह के छोटे बेटे हैं। राजेश की कामयाबी को पिता दरिया सिंह मेहनत लग्र का परिणाम बता रहे हैं। राजेश के बड़े भाई वर्तमान में शिक्षक के पद पर कार्यरत हैं। राजेश की प्रारंभिक शिक्षा गांव गोपालवास हाई स्कूल की शिक्षा मंढोलीकलां तथा सीनियर सेकंडरी की शिक्षा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बहल में हुई।

स्नातक की शिक्षा भिवानी के राजकीय महाविद्यालय तथा अंग्रेजी विषय के साथ स्नातकोत्तर एमडीयू रोहतक से की थी। राजेश कुमार श्योराण ने कानून की डिग्री जयपुर विश्वविद्यालय से की है। अतिरिक्त महाधिवक्ता ने 2001 में भिवानी कोर्ट से सफलता के साथ कानून की सेवाएं देना शुरू किया था और 2002 से हाइकोर्ट चंडीगढ़ में वकालत कर रहे हैं।

राजेश पंचनद शोध संस्थान चंडीगढ़ के उपाध्यक्ष तथा इंडिया मीडिया सेंटर कौर ग्रुप के सदस्य रहे हैं।